Showing posts with label "जन्मदिवस". Show all posts
Showing posts with label "जन्मदिवस". Show all posts

Tuesday, May 25, 2010

"जन्मदिवस"

हल्दी की पोटली फिर से हाथ देते हो
मृत्यु की राह पर जीवन को साध देते हो.
सिर्फ एक तारीख बढ़ने भर से ,
जीवन की सीमायें माप लेते हो.

जीवन की ढलती सांझ पर
पल भर मैं कैसा समां बाँध लेते हो.
साँसों  की घटती उम्र को ,
क्यूँ "जन्मदिवस" का नाम देते हो ?

               --  नरेन्द्र पन्त 
                    मई , २०१०