Wednesday, July 21, 2021
निगाह
Sunday, October 27, 2019
खाकी
कुछ और वक़्त बाकी था , वो एक साथी था ,
कुछ और कहने को, अब कुछ ना बाकी था ।
कर्तव्य पथ पर जान की, होली जली या दीवाली,
ओढ़ा जो तुमने शान से , रंग वो "खाकी" था।
उतार ना पाएगी ,तेरा एहसान रह गया बाकी,
तुम्हारे बलिदान से, सदियों सलामत रहे " खाकी " ।
सदियों सलामत रहे " खाकी "
🙏 नमन, साथियों को जो आज हमारे बीच नहीं है । ये दीपक आपके नाम।
--
नरेंद्र पंत
27-अक्टूबर - 2019
Sunday, September 22, 2019
Devdaar
उम्र देवदार की आंखो में आंखे डाल , दिल मिट्टी के खिलौनों की ख्वाहिश में ,
सूख जाएंगे तेरे ग़म के आंसू , आ भीग मेरे संग कभी बारिश में ।
Friday, September 20, 2019
ये साल
तू उम्मीद सी बढ़ रही , पल पल इस साल में,
जादू बस तेरा चलता , अपने इस हाल में ।
ना मिले तो दिन अरसा सा बीते है,
हाय ये रात बीते जाने किस सवाल में ।
दिल से जीत लेंगे , नई ये जंगे भी,
लूट लेंगे दौड़कर, कटी पतंगे भी,
साल एक और बढ़ा , उम्र के खज़ाने में,
सदियों सा फासला, तेरे आने और जाने में ।
एक दिन और चढ़ा और चढ़ी उमंगे भी ,
तुम कहो तो मैं कुछ कहूं।
धड़कने कुछ कह रही , चुपचाप सुन लेना,
तुम कहो तो मैं चुप रहूं ।
- नरेंद्र पंत
20/9/2019
Monday, August 5, 2019
वृक्ष
सांसे छोड़ता , यूहीं सरेराह तू दिख गया ,
जंगल से बिछड़ा, भरे बाज़ार में बिक गया ।
कहीं फिर तू, किवाड़ों में जकड़ा हुआ ,
कहीं है तू, रिवाज़ो में जलता हुआ,
कहीं तू डूबा हुआ, स्याही में रात दिन
कहीं तू नाव बन , समंदर में उड़ता हुआ ।
कहीं तू तस्वीर को, हाथो से थामकर,
वक़्त को कैद कर , खड़ा अकड़ा हुआ।
और मेरा एक शौक , तेरा घर जला गया
तपा कर कुनबे को , राख में मिला गया ।
तेरी ये कहानी लेकिन जानता कौन है,
सब कुछ सहते हुए ,
शोर भरे संसार में , वृक्ष तू मौन है ।
Thursday, May 2, 2019
Bridge
I held your hand and it was cold,
I felt the warmth when words were told.
right over the river that keeps us apart,
O' old bridge , you have my heart.
You sway with the river when you get old,
You hold the countless stories ,untold ,
You count my steps , you are a piece of art,
when there are too many , you fall apart
you stand still we come and go,
you are Full metal, from head to toe,
But you have a heart which melts all day,
Wonder , if you get a voice , what will you say.
--
NP / 2019 , 1 May
Sunday, February 24, 2019
peace : Pulwama and hootch tragedy
Monday, December 31, 2018
" नया साल "
दिनों को सालों में,तोड़ देता हूं।
समा रंजिश मय,आरज़ू कातिल
दिलो को फिर भी,मैं जोड़ देता हूं।
ना गम मुझे,कुछ उस बात का ।
किरदार हूं मैं ,खुद अपनी कहानी में ,
एक और पन्ना, उस में जोड़ देता हूं।
नए ख्वाबों में डूबी, नई रात होगी फिर।
हर साल दम तोड़कर, फिर से जी उठा मैं,
उमर को हाशिये पे, छोड़ देता हूं।
"अधीर", अब मैं कलम तोड़ देता हूं।
नरेंद्र पंत
३१ दिसंबर , २०१८
Tuesday, January 9, 2018
" बैचैन अब ये ख्वाब हुए "
पुराने घर के छज्जे पर लटके मधुमक्खी के छत्ते ,
निगरानी करते फूलों की अब,
जाने कब मुरझा जाये ये अरसा हुआ बरसात हुए,
बरसों किताब में सहेजे चिड़िया के पंख,
शाम के रंगों में डूबा , चाय में गीला सूरज,
Thursday, October 13, 2016
कहानियां
भावो की गर्दन मरोड़ कर;
बीते बरस की सारी कहानियां,
खुद सुनने आयी ख्वाब छोड़ कर।
अब इन्हें लिखू या इन्हें सुनाऊ ,
जाने दूं या बैठ मनाऊं ;
पर किसकी बारी , ये मारामारी
उफ़ , पहले किसको दफनाऊं।
फिर बरसो बाद उठेंगी ये,
दस्तक देने उन गलियों में;
जो छूट गयी पर याद रही,
उन मूंगफली की फलियों में।
जेबें भर ली , जेबें खाली
सपने झड़ते डाली डाली;
और कविता बनी कहानी की
फिर भी पूरा पन्ना खाली।
अब टूटी कलम को कैसे मनाऊं,
कहाँ से बेरंग स्याही लाऊं,
असमंजस में उलझा फिरता,
कुछ भी बक बक करता जाऊं।
------------------------------------
नरेंद्र पन्त
अक्टूबर २०१६
Saturday, October 24, 2015
play youtube videos in mplayer : fedora 22
- install mplayer
- install youtube-dl on your system
sudo dnf install youtube-dl
- grab the url from your browser for the video or the video list ( we are using the list URL) and replace it in the command below. ( replace the highlighted text with the URL)
and say thanks to Kris Occhipintisudo mplayer -cookies -cookies-file /tmp/cookie.txt $(youtube-dl -g --cookies /tmp/cookie.txt "https://www.youtube.com/watch?v=GRPh2H10_To&list=PLQZAt8P89Mc-Ggd1mJUGIyjLVEI8sBs4Y&index=1")
watch video tutorial at :
https://www.youtube.com/watch?v=QCuq0_nY3Xk
yes I want you to copy it and watch with mplayer.
Saturday, August 22, 2015
-------------- कतरनें -------------------
शून्य लिखा था , सुना था , देखा था,
आज महसूस किया है,
इसका ओर ही छोर है , ये चमके तो शोर है,
चुपके से जुड़ता , ये बड़ा चोर है।
जुड़ा है गुणा जैसा,इसका ये प्यार कैसा,
खुद को बढाकर , मिटा गया मुझे ऐसा।
जा , कहीं और जुड़ , कहीं और चमक
किसी और किताब का तकिया बना,
खुश ? अब तू और मैं बराबर ,तेरा मेरा हिसाब बराबर ।
" क्या शाम जलेगी ? "
चलो पानी का टीला बनाये ,
रेत अब रही कहाँ,
खून से धरती सींचे ,
बारिश में वो बात कहाँ,
चलो ये पन्ने जलाये , कही तो आग लगेगी
जितना मैं जल रहा हूँ , क्या कभी कोई शाम जलेगी ?
" चौराहा "
मैं राहों को काटता, दिशाओं को बांटता,
अकेला खड़ा रहता, धूल चाटता।
हाथ फैलाये कही और भी खड़ा मैं,परिवार में अपने ,हर एक से जुड़ा मैं।
गाडी हो या नाड़ी मुझे ढूंढती है ,
ये पूरी दुनिया मेरे चारों ओर घूमती है।
हर कोई परेशान रहता मुझे देखकर,
सिर्फ ये बत्तियां मुझे देख झूमती हैं।
--
नरेंद्र पंत
२२ अगस्त , २०१५
काश..
चलो जी ,, चलें .. आ गया न्योता ...अ ओ मुना .. उठा जा ये ,, अभी तक ऊँघ रहा है .. चावल की बोरी जैसा .. हिल थोडा .. अपनी तो शाम की रोटी जा जुगाड़ हो गया
.. दीनू यहाँ आ ,,ये आते की बोरी मास्टर जी के यहाँ पहुंचा आ , ले ये पर्ची , इसमें लिखही घर का पता,यह कहते हुए लालाजी ने यूँ जोर से गरज़ना की , की मुन्ना की भी नीद खुल गयी .. बड़ी गैस है ,, पेट मलते हुए लालाजी लेट गए गद्दी पर . मालिक हमे पढना कहाँ आये , आप कान मे फूक दो ,, हम याद कर लेंगे .. दो कदम पीछे हटते हुए दीनू बोला . अच्छा इधर आ , ये था तो न्योता पास आने का , पर मन को संदेह था की ,, भोपल्की तरह मैं गैस त्रासदी का शिकार न हो जाऊं . सही कहा बुजुर्गो ने कि अपने आँख , कान खुले रखो , किसी ने नाक का ज़िक्र नहीं किया. मैं ठहरा अनपद ग्वार लेकिन लकिन इतनी अक्कल तो थी ही, कान के परदे बड़े कर और नाक कि गुफाएं छोटी .. हाँ मालिक बोलिए .. उनके हाथ में पर्ची थमा दी .
एक दिन पड़ोस वाले भीकू की बिटिया समझा रही थी .. कि हम सांस में आफ सीजन लेते हैं , उसदिन तो लगा कि अपने अन्दर मशीन बड़ी सही वाली लगी है , हवा से भी हवा निकाल कर अन्दर करती है .. लेकिन फिलहाल फेफड़ो में जो भी था उसमे ऑफ सीजन की कमी लग रही थी . मन में दीनू ने सोचा ये हवा के चक्कर में कहाँ रोटी को भूल गया .. हवा से पेट थोड़े ही भरता है . और उठा ली बोरी अपनी पीठ पर.
मास्टर जी का डेरा गाँव के दूसरे छोर पर पाठशाला से कोई ५० कदम की दूसरी पर था. ये लम्बी सुनहली दाड़ी थी उनकी की छोटी चिड़िया तो घोसला बना के निकल जाये ,उसको खबर हुए बिना। गाँव वाले उनकी बड़ी इज्ज़त करते थे , मास्टर जी ने अपना जीवन बच्चो को पढ़ने के लिए लगा दिया था। कभी पाठशाला से हटकर कुछ दखा ही नहीं , उम्र ढल रही थी पर आज भी वो उसी जोश के साथ पढ़ाते और यूँ बच्चो को साधते जैसे की इक्कीस की दहलीज़ अभी लांघी हो. किताबो और बच्चो से से इतना प्यार कि विवाह उनको व्यवधान लगा . यूँ तो मैं कई सालो से लाला के यहाँ काम कर रहा हूँ लेकिन आज पहली बार उनके घर जा रहा हूँ.
याद आ गए वो दिन जब मास्टर जी मुझे धूप में खड़ा होने कि सजा देते थे , तब सबक सीख लिया होता तो आज शायद धूप में न डोलना पड़ता कभी इस गली कभी उस गली. जैसे जैसे कदम रास्ता नाप रह थे , मन में एक टीस उठा रही थी कि काश . ..
Saturday, March 7, 2015
" रंग "
-- नरेंद्र पंत
७ मार्च २०१५
Friday, February 13, 2015
Valentine’s day
MacArthur and Mariana Adshade use game theory to show why it is best
to avoid such gifts, especially if a couple is already committed.
“Valentine’s Day, essentially, is a game in which each person who is in a
relationship must choose between two strategies; buy a gift for their
significant other or do nothing to celebrate the day,” the duo writes.
Given that there are two players, each with two strategic options, there
are three possible outcomes that can happen on the day. The first
outcome is that both buy gifts, and are satisfied to learn that their partner
is committed to the relationship. But that satisfaction comes at a huge
cost as most Valentine day gifts are over-priced. The second outcome is
that one partner buys a gift and the other does not. One need not explain
the consequence. Suffice to say that break-ups tend to spike up in the
second half of February, according to Facebook data. The third outcome
is that neither gifts.
“The best strategy would be for couples to ignore the holiday altogether,
but they won’t because there is just too much pressure to conform to the
holiday traditions from both inside and outside the relationship. From a
game strategic perspective, participating in the holiday just leads to
sub-optimal outcomes,” the duo argues.
read full article at : http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html
http://time.com/3703157/valentines-day-single-is-better/
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Read more at: http://www.livemint.com/Opinion/R7yI19uSXGHaJbi34jBDIL/The-economics-of-love-and-marriage.html?utm_source=copy
Monday, January 19, 2015
भ्यास
नगर पालिका जे के छ , नरक पालिका हये ग्ये ।
मु पजाम मल्ली के स्वेर बेर हिटनु ,
पढ़ी लिखी मैस बोलनी ,
तौ देखो कार्टून ।
कि करू हो, तुमर जस सहुर कां ,
तुमुल झाड़ झाड़ बेर बाट में डालो ,
घरक कुड़ देइ बटि भनका हालो,
मु ख्वार बचुने टिनक छात ढकनू
पढ़ी लिखी मैस बोलनी ,
अये ग्यो कार्टून ।
जस अल्माड़क हाल छ ,
तौ प्रशासनक कमाल छ ,
मैसनक चाल छ, पुरि दाल काव छ।
पोरी बेर ले कौ , आज ले कै गयुं
जाग जाओ , तुम तो सैप छा
म्योर कि,
मि तौ भ्यास-क-भ्यासे रे गयुं।
--
नरेंद्र पंत
जनवरी २०१५
Wednesday, December 31, 2014
"मैं यूँ चला "
न समझू ये बढ़ती है , या घटती जीवन की पारी ।
अभी पतझड़ को थामे , मैं करुँ आग का अंदेशा
पर उड़ते पन्ने , उड़ती स्याही , कैसे भेजूँ संदेशा ।
शब्दों की डोरी में भावों को उलझाता,
टालूं ये दिन, महीने, साल की बला,
मैं यूँ चला , मैं यूँ चला ।
इस सर्दी को , धूप की चादर की मांग,
कृषक के नयनो को , खादर की मांग ।
कोई कहे नदिया से , बिन बाढ़ के इस साल तू ,
माटी को सोना करने को बाण चला ।
सारी दुविधाओं पर एक-एक कील ठोकता,
यूँ दिखलाऊ नव एकत्व की कला,
मैं यूँ चला ,मैं यूँ चला।
--
नरेंद्र पंत
३१ दिसंबर , २०१४।
Friday, September 20, 2013
" जीजिविषा "
पलों की जंग, कुछ झुलसे कुछ जीते पल,
फिर एक पहेली , फिर बूझू उसका हल ।
लाज रखूं ताक पर , देख कर जीजिविषा
छुपते हुए सूरज शर्म से हुए लाल ।
इठलाता, हाथ पर पत्ती से छाप मारूं,
बुनूं लकीरों के मुहाने पर कंटीले जाल ।
दिन और रात की बदलती पाली,
लुका-छुपी का खेल, मैदान भी खाली ।
हारूँ बरस की बाज़ी पर कदम बढाकर,
नोंच लूँ उस पार से इस पार एक साल ।
भूलूं सतरंगी जीवन का छोर आखिर,
कोरे कागज़ पर सफ़ेद स्याही का कमाल ।
--
नरेन्द्र पन्त
२० सितम्बर , २०१३
Sunday, January 13, 2013
ये क्या बवाल ?
'बूझो बंजारे की धरती पर, लहलहाती फसल सी '
एक बरस का जीवन कपास की खेती सा ज्यूँ
नींद में हैं बादल, न पूछो उनका हाल क्यूँ ?
खुद को जवाब दूं, करूँ सवालो पर सवाल
उफ़ ये क्या बवाल, उफ़ ये क्या बवाल !!
कलम की नोक तोडूं , या हवा को साथी कर
उड़ने दूँ काले गुबार को , सफ़ेद पन्नो की तरह ।
रखूँ महफूज़ गुल को गुलज़ार होने दूं क्यूँ ?
किससे करूँ दुआ, कश्ती के पार होने तक ।
हाथी घोड़े ऊँट की बाज़ी और मेरी कछुवे की चाल
उफ़ ये क्या बवाल, उफ़ ये क्या बवाल !!
--
नरेन्द्र पन्त
13 जनवरी , 2013
Wednesday, August 15, 2012
"माँ तुझे सलाम"
सह लेगी अगले बरस की सलामी तक?
बदले आज़ादी के मायने , बचपन के लड्डू से,
व्यंग में झुलसी जवानी तक.
कब तक भरम को गहराऊँ, साँसों को फुसलाऊ
तिरंगे की इस दो दिनी रवानी पर.
बरसो इस नाव को खेकर,लहू के कई रंग लेकर
लो आ पहुंचे
उस गुलामी से इस गुलामी तक.
माँ , सह लेगी अगले बरस की सलामी तक ?
-- नरेन्द्र पन्त
15 अगस्त , 2012